रायपुर, 29 जून 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार 29 जून 2026 को राजधानी रायपुर और जांजगीर-चांपा जिले के दौरे पर रहेंगे। जारी अधिकृत कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दिनभर विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वे कबीर जयंती महोत्सव में शामिल होंगे और चांपा में निर्धारित आरक्षित कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:00 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर से कार द्वारा रवाना होंगे। इसके बाद 11:25 बजे वे असंग देव कबीर आश्रम, सोनपुरी, रायपुर पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित कबीर जयंती महोत्सव में शामिल होंगे। इस दौरान वे संत कबीर के विचारों पर आधारित कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे और उपस्थित लोगों को संबोधित करने की संभावना है।
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री 12:30 बजे आश्रम से रवाना होकर 12:55 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड, रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद 1:00 बजे हेलीकॉप्टर से जांजगीर-चांपा के लिए प्रस्थान करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 1:45 बजे भालेराय मैदान हेलीपेड, चांपा पहुंचेंगे। वहां से कार द्वारा 1:55 बजे देवांगन धर्मशाला, थाना पारा, चांपा पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर 2:00 बजे से 2:30 बजे तक यहां आयोजित आरक्षित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद 2:30 बजे धर्मशाला से रवाना होकर 2:35 बजे हेलीपेड पहुंचेंगे और 2:40 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर 3:25 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड, रायपुर पहुंचेगा। इसके बाद वे कार से 3:30 बजे मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे और 3:35 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर पहुंचकर दिन का कार्यक्रम समाप्त करेंगे।
