विभिन्न निगम, मंडल, आयोग और बोर्डों में नियुक्तियां, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई

विभिन्न निगम, मंडल, आयोग और बोर्डों में नियुक्तियां, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई

रायपुर, 8 जुलाई 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड, समिति एवं अन्य संस्थाओं में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन नियुक्तियों से सुशासन, जनसेवा और लोककल्याण को मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों का पूर्ण समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को नई गति प्रदान करेंगे।

राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड, राज्य महिला आयोग, अनुसूचित जाति आयोग, मछुआ कल्याण बोर्ड, संस्कृत विद्या मण्डल, शाकम्भरी बोर्ड, राज्य शिक्षा आयोग, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग, छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम, रायपुर विकास प्राधिकरण, श्रम कल्याण मंडल, गौ सेवा आयोग तथा राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग सहित विभिन्न संस्थाओं में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्तियां की गई हैं।

मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए राज्य के विकास और कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *