कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की भेंट

रायपुर, 29 जून। कर्नाटक के राज्यपाल श्री थावरचंद गहलोत ने सोमवार को राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से सौजन्य भेंट की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ प्रवास पर आए राज्यपाल श्री गहलोत का आत्मीय स्वागत किया और उन्हें बस्तर की समृद्ध कला एवं सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बस्तर आर्ट का स्मृति-चिह्न भेंट किया।

इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा राज्य के विकास से संबंधित विषयों पर आत्मीय एवं सार्थक चर्चा हुई। यह शिष्टाचार मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें आपसी सहयोग और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *