मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज करेंगे ‘नवीन लोगो’ का विमोचन, न्यू सर्किट हाउस में आयोजित होगा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज करेंगे ‘नवीन लोगो’ का विमोचन, न्यू सर्किट हाउस में आयोजित होगा कार्यक्रम

रायपुर, 26 जून 2026


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के ‘नवीन लोगो’ का विधिवत विमोचन करेंगे। यह कार्यक्रम दोपहर 2:00 बजे न्यू सर्किट हाउस परिसर, नवा रायपुर (अटल नगर) में आयोजित होगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 1:00 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर से कार द्वारा रवाना होंगे और 1:05 बजे डी-8, सिविल लाइन पहुंचेंगे। वहां संक्षिप्त आरक्षित समय के बाद 1:30 बजे नवा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री 1:55 बजे न्यू सर्किट हाउस परिसर पहुंचेंगे और 2:00 बजे से 2:30 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के ‘नवीन लोगो’ का विमोचन करेंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे 2:30 बजे रायपुर के लिए रवाना होंगे तथा 2:55 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *