रायपुर, 28 जून 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को रायपुर स्थित अपने निवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड को सुना। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ‘मन की बात’ आज जनभागीदारी, सकारात्मक सोच और प्रेरणा का सशक्त मंच बन चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विचार देशवासियों को समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करते हैं।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, वर्षा जल संचयन, प्रकृति संरक्षण और रूट ब्रिज जैसे नवाचारों का उल्लेख किया। उन्होंने स्वदेशी, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण में जनसहभागिता को मजबूत करने का संदेश दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के विचार प्रत्येक नागरिक को देश के विकास में अपनी जिम्मेदारी निभाने और सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित करते हैं।


