सेशेल्स दौरे पर रवाना हुए पीएम मोदी, दुनिया के सबसे उम्रदराज जीवित स्थलीय जीव ‘जोनाथन’ से करेंगे मुलाकात

सेशेल्स दौरे पर रवाना हुए पीएम मोदी, दुनिया के सबसे उम्रदराज जीवित स्थलीय जीव ‘जोनाथन’ से करेंगे मुलाकात

नई दिल्ली,27 जून 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर सेशेल्स रवाना हो गए हैं। वह सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस और देश की आजादी के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि सेशेल्स भारत का एक महत्वपूर्ण समुद्री साझेदार है और Vision MAHASAGAR के तहत दोनों देशों के संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं। उन्होंने सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी से मुलाकात और विभिन्न द्विपक्षीय बैठकों को लेकर उत्साह भी जताया।

दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नेशनल बोटैनिकल गार्डन में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही वह दुनिया के सबसे उम्रदराज जीवित स्थलीय जीव माने जाने वाले ‘जोनाथन’ नामक विशालकाय कछुए से भी मुलाकात करेंगे। एल्डाब्रा प्रजाति के इस कछुए की अनुमानित उम्र करीब 194 वर्ष बताई जाती है और इसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा दुनिया का सबसे उम्रदराज जीवित स्थलीय जीव माना गया है।

प्रधानमंत्री मोदी अपने दौरे के दौरान सेशेल्स की नेशनल असेंबली को भी संबोधित करेंगे। इसके अलावा वह सेशेल्स कोस्ट गार्ड बेस का दौरा करेंगे, जहां समुद्री सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन, रक्षा सहयोग और क्षेत्रीय स्थिरता जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।

यह प्रधानमंत्री मोदी की दूसरी सेशेल्स यात्रा है। इससे पहले वह 2015 में सेशेल्स गए थे। अधिकारियों को उम्मीद है कि इस यात्रा से भारत-सेशेल्स के 50 वर्षों पुराने राजनयिक संबंध और अधिक मजबूत होंगे तथा आर्थिक एवं रणनीतिक सहयोग को नई दिशा मिलेगी।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *