गांजा डीलर का पता नहीं बताया तो नाबालिग पर चाकू से हमला, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा

गांजा डीलर का पता नहीं बताया तो नाबालिग पर चाकू से हमला, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा

धमतरी, 24 जून 2026

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। भखारा थाना क्षेत्र के भेंडरवानी गांव में गांजा सप्लायर का पता नहीं बताने पर कुछ नशेड़ी युवकों ने एक नाबालिग पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, दो युवक नाबालिग से कथित तौर पर गांजा सप्लाई करने वाले व्यक्ति का पता पूछ रहे थे। नाबालिग द्वारा जानकारी देने से इनकार करने पर आरोपी भड़क गए और अपने पास रखे चाकू से हमला कर दिया। हमले में नाबालिग को गंभीर चोटें आईं।

घटना के बाद गांव में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने आरोपियों में से एक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। घायल आरोपी को भी उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

मामले की सूचना मिलते ही भखारा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपियों की तलाश और घटना के सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।

इस घटना के बाद ग्रामीणों ने क्षेत्र में बढ़ते नशे के कारोबार और नशेड़ियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *