कांकेर के आमाटोला जंगल में नक्सलियों का बड़ा डंप ध्वस्त, 4 भरमार बंदूकें समेत वायरलेस-रेडियो बरामद

कांकेर। नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत कांकेर पुलिस और बीएसएफ को बड़ी सफलता मिली है। छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के आमाटोला गांव के जंगल-पहाड़ी इलाके में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों का छिपाया हुआ डंप बरामद किया है। डंप से हथियार, संचार उपकरण, नक्सली वर्दी और साहित्य समेत कई सामग्री जब्त की गई है।

जानकारी के अनुसार 23 जून को जिला पुलिस, बीएसएफ की 94वीं वाहिनी और बीडीएस टीम ने संयुक्त रूप से आमाटोला के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया। तलाशी के दौरान जवानों को एक संदिग्ध स्थान मिला, जहां नक्सलियों ने हथियार और जरूरी सामान छिपाकर रखा था।

बरामद डंप से 4 भरमार बंदूकें, 2 वायरलेस सेट, एक रेडियो, एक नक्सली वर्दी, दो पाउच, चार्जर, बैटरी, नक्सली साहित्य और अन्य सामग्री मिली है। सुरक्षाबलों ने पूरे सामान को जब्त कर लिया है।

कांकेर एसपी निखिल राखेचा के अनुसार, नक्सल प्रभावित सीमावर्ती इलाकों में संयुक्त अभियान लगातार जारी है। डंप मिलने के बाद आसपास के जंगलों में सर्चिंग और तेज कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *