नई दिल्ली , 7 जून 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले भारतीय-अमेरिकी तकनीकी विशेषज्ञ श्रीराम कृष्णन ने व्हाइट हाउस में अपने AI पॉलिसी एडवाइजर पद से इस्तीफा देने का एलान किया है। वह इस महीने के अंत तक अपना पद छोड़ देंगे।
श्रीराम कृष्णन ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा कि वह कुछ समय का ब्रेक लेने के बाद अमेरिका के सामने मौजूद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी बड़ी चुनौतियों पर काम जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले 18 महीनों में उन्हें अमेरिकी प्रशासन की AI रणनीति को आकार देने का अवसर मिला।
कृष्णन को ट्रंप प्रशासन की AI नीति के प्रमुख चेहरों में माना जाता है। उनके इस्तीफे को ऐसे समय में महत्वपूर्ण माना जा रहा है जब अमेरिका और दुनिया भर में AI तकनीक को लेकर प्रतिस्पर्धा और नियामकीय चुनौतियां तेजी से बढ़ रही हैं।
हालांकि उन्होंने अपने अगले कदमों को लेकर कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी है, लेकिन संकेत दिए हैं कि वह भविष्य में भी AI क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे।
