रायपुर , 3 जून 2026
छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) सीजन-3 का शुभारंभ आज से होने जा रहा है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला रायपुर राइनोज और राजनांदगांव पैंथर्स के बीच रात 9 बजे खेला जाएगा। इससे पहले शाम 7 बजे आयोजित भव्य ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का मनोरंजन करेंगी।
6 टीमों के बीच होगा खिताबी मुकाबला
इस बार भी CCPL में प्रदेश की छह टीमें हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट में फाइनल सहित कुल 18 मैच खेले जाएंगे। 12 दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में 114 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
प्रतियोगिता में विजेता टीम को 15 लाख रुपए और उपविजेता टीम को 11 लाख रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
ये हैं CCPL-3 की छह टीमें
- रायपुर राइनोज (Raipur Rhinos)
- राजनांदगांव पैंथर्स (Rajnandgaon Panthers)
- बिलासपुर बुल्स (Bilaspur Bulls)
- सरगुजा टाइगर्स (Sarguja Tigers)
- रायगढ़ लायंस (Raigarh Lions)
- बस्तर बायसंस (Bastar Bisons)
CCPL का शानदार रिकॉर्ड
CCPL के पहले सीजन (2024) में रायपुर राइनोज ने बिलासपुर बुल्स को हराकर खिताब जीता था। वहीं पिछले सीजन में बारिश के कारण फाइनल मुकाबला नहीं हो सका था, जिसके चलते रायपुर राइनोज और राजनांदगांव पैंथर्स को संयुक्त विजेता घोषित किया गया था।
दर्शकों के लिए फ्री एंट्री
आयोजकों ने दर्शकों के लिए स्टेडियम में प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रखा है। हालांकि, प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा। दर्शक टिकट बुक कर स्टेडियम से फिजिकल टिकट प्राप्त कर सकेंगे।
11 लाख नकद और 2 टू-व्हीलर जीतने का मौका
CCPL-3 में दर्शकों के लिए भी आकर्षक इनाम रखे गए हैं। पूरे टूर्नामेंट के दौरान 11 लाख रुपए नकद पुरस्कार और 2 टू-व्हीलर जीतने का मौका मिलेगा। लकी ड्रॉ के जरिए विजेताओं का चयन किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ी भाषा में होगी लाइव कमेंट्री
इस बार टूर्नामेंट की थीम “खेले बढ़िया-छत्तीसगढ़िया” रखी गई है। खास बात यह है कि पहली बार क्रिकेट प्रेमी छत्तीसगढ़ी भाषा में लाइव कमेंट्री का आनंद ले सकेंगे। आयोजकों का उद्देश्य खेल के साथ-साथ प्रदेश की संस्कृति और भाषा को भी बढ़ावा देना है।
IPL तक पहुंचने का मंच बना CCPL
CCPL को प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए IPL तक पहुंचने का बड़ा मंच माना जा रहा है। पिछले वर्षों में कई खिलाड़ियों को इस लीग के जरिए राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। आयोजकों को उम्मीद है कि इस बार भी कई युवा प्रतिभाएं अपनी छाप छोड़ेंगी।
Excerpt:
छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) के तीसरे सीजन का आगाज आज से होने जा रहा है। ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय परफॉर्म करेंगी, जबकि पहला मुकाबला रायपुर राइनोज और राजनांदगांव पैंथर्स के बीच खेला जाएगा।
आज से शुरू होगा CCPL-3 का रोमांच, मौनी रॉय की परफॉर्मेंस से होगी धमाकेदार शुरुआत
रायपुर। छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) सीजन-3 का शुभारंभ आज से होने जा रहा है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला रायपुर राइनोज और राजनांदगांव पैंथर्स के बीच रात 9 बजे खेला जाएगा। इससे पहले शाम 7 बजे आयोजित भव्य ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का मनोरंजन करेंगी।
6 टीमों के बीच होगा खिताबी मुकाबला
इस बार भी CCPL में प्रदेश की छह टीमें हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट में फाइनल सहित कुल 18 मैच खेले जाएंगे। 12 दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में 114 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
प्रतियोगिता में विजेता टीम को 15 लाख रुपए और उपविजेता टीम को 11 लाख रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
ये हैं CCPL-3 की छह टीमें
– रायपुर राइनोज (Raipur Rhinos)
– राजनांदगांव पैंथर्स (Rajnandgaon Panthers)
– बिलासपुर बुल्स (Bilaspur Bulls)
– सरगुजा टाइगर्स (Sarguja Tigers)
– रायगढ़ लायंस (Raigarh Lions)
– बस्तर बायसंस (Bastar Bisons)