स्वतंत्रता वीर सावरकर जयंती पर प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को मिला हिंदू केसरी सम्मान

स्वतंत्रता वीर सावरकर जयंती पर प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को मिला हिंदू केसरी सम्मान

नई दिल्ली, 30 मई

स्वतंत्रता वीर सावरकर जयंती के अवसर पर नई दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित गरिमामयी समारोह में प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को “हिंदू केसरी सेवा, सुरक्षा एवं समरसता पुरस्कार” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समाजसेवा, सनातन संस्कृति संरक्षण एवं सामाजिक समरसता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।

समारोह का आयोजन माय होम इंडिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी, स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती, महाराष्ट्र सरकार के मंत्री जयकुमार रावल, पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यनारायण जटिया तथा माय होम इंडिया के संस्थापक सुनील देवधर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव द्वारा शुरू किए गए ऐतिहासिक “घर वापसी अभियान” को प्रबल प्रताप सिंह जूदेव निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं। अभियान के तहत अब तक हजारों धर्मांतरित हिंदुओं की वैदिक रीति-रिवाजों के साथ घर वापसी कराकर उन्हें पुनः सनातन संस्कृति से जोड़ने का कार्य किया गया है।

विशेष उल्लेखनीय है कि यह प्रतिष्ठित “हिंदू केसरी” सम्मान इससे पहले सुदर्शन न्यूज़ के प्रधान संपादक सुरेश चव्हाणके को भी प्रदान किया जा चुका है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गौरव और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने कहा कि उनके पिता स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव ने अपना संपूर्ण जीवन सनातन संस्कृति, राष्ट्रसेवा एवं सामाजिक समरसता के लिए समर्पित किया था। उन्हीं के आदर्शों से प्रेरित होकर वे इस अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें समाजहित और राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने की नई ऊर्जा प्रदान करता है तथा सनातन संस्कृति की रक्षा, सेवा, सुरक्षा और समरसता का यह अभियान भविष्य में भी पूरी निष्ठा के साथ जारी रहेगा।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *