शादीशुदा प्रोफेसर पर छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने का आरोप, मंगेतर के साथ पहुंची और कर दी पिटाई

रायगढ़2जुलाई 2026/छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक कॉलेज प्रोफेसर पर छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने और लगातार परेशान करने का आरोप लगा है। आरोपों से नाराज छात्रा अपने मंगेतर के साथ प्रोफेसर के पास पहुंची और उसकी पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, छात्रा ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कर न्याय की मांग की है।

पीड़ित छात्रा काजल मिंज का आरोप है कि कॉलेज के प्रोफेसर रेमन भार्गव पिछले करीब डेढ़ साल से उसे व्हाट्सएप और टेलीग्राम के जरिए आपत्तिजनक और अश्लील संदेश भेज रहे थे। छात्रा का कहना है कि उसने कई बार प्रोफेसर को समझाया कि वह शादीशुदा हैं और ऐसी हरकतें बंद करें, लेकिन इसके बावजूद प्रोफेसर लगातार उस पर बात करने और मिलने का दबाव बनाते रहे।

छात्रा का दावा है कि उसके पास प्रोफेसर द्वारा भेजे गए मैसेज और अन्य डिजिटल साक्ष्य मौजूद हैं। उसने पुलिस को सभी सबूत सौंपते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। छात्रा ने यह भी कहा कि यदि अन्य छात्राएं भी इस तरह की प्रताड़ना का शिकार हुई हैं, तो वे आगे आकर शिकायत करें।

घटना के बाद प्रोफेसर की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बन गया।

पुलिस का कहना है कि छात्रा की शिकायत दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और छात्रा द्वारा उपलब्ध कराए गए डिजिटल साक्ष्यों की भी पड़ताल की जाएगी। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नोट: फिलहाल प्रोफेसर की ओर से इन आरोपों पर सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मामले की जांच जारी है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *