बस का इंतजार कर रहा था गांजा तस्कर, बस्तर पुलिस ने दबोचा; बैग से निकला 2.25 लाख का माल

जगदलपुर2जुलाई 2026/बस्तर जिले में नशे के कारोबार पर पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी में नगरनार पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 4.469 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 2.25 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक धनपूंजी फॉरेस्ट नाका (एनएच-63) के पास पिट्ठू बैग में गांजा लेकर बस का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान उसके बैग से 4.469 किलोग्राम गांजा और 130 रुपये नकद बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शाकिब (22 वर्ष) निवासी खुरजा, जिला बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) बताया। उसने उड़ीसा से गांजा लाकर उत्तर प्रदेश ले जाने की बात स्वीकार की।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस तस्करी नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं तथा गांजे की खेप किसे सौंपी जानी थी।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *